होम हेड लाइन मध्य प्रदेश मनोरंजन बिजनेस पर्सनल फाइनेंस ब्यूटी फैशन
---Advertisement---

Weather Update : MP के कई जिलों में गरज चमक के साथ बारिश, तापमान आई गिरावट

Weather Update : मध्य प्रदेश में कपकपाती ठंड से सर्दी बढ़ती जा रही है। मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक मौसम विभाग ने आज भी एमपी के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है। वहीं बारिश के कारण ठंड काफी बढ़ गई है। यहां मौसम हर दिन बदल रहा है, जिससे विभाग ने चेतावनी जारी की है। वहीं मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई है।

Gautam Adani : मुकेश अम्बानी को पछाड़ एशिया के सबसे अमीर शख्स बने गौतम अडानी, देखें दुनिया के टॉप 10 अमीर लोगों की लिस्ट

जिसमें भोपाल, रीवा शहडोल, सागर संभाग, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, नर्मदा पुरम बैतूल, खंडवा और इंदौर, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगरमालवा, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी जिलों में चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा राज्य में बीती रात हुई बारिश के कारण प्रदेशभर में कड़ाके की सर्दी बढ़ गई और ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट आई है। इसके अलावा कोहरे और घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम हो गई है। इससे यातायात भी काफी प्रभावित हो रहा है।

TMC नेता के घर छापेमारी करने पहुंची ED की टीम पर हमला, अधिकारियों को चुन-चुन कर पीटा

24 घंटे पहले प्रदेश का अधिकतम तापमान मंडला में 29.8 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम तापमान सागर में 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दमोह में देर रात शुरू हुई बारिश जारी रही और आसमान से रुक-रुक कर बारिश होती रही। आपको जानकारी के लिए बता दें कि रात करीब दो बजे शुरू हुई तेज बारिश ने शहर को और ठंडा कर दिया। वहीं रात में करीब आधे घंटे तक झमाझम बारिश हुई, जिसके बाद मौसम में ठंड से ज्यादा बारिश जैसा अहसास हुआ। बारिश के कारण लोगों को और अधिक ठंड का सामना करना पड़ रहा है।

News Desk

News Desk

URJANCHAL TIGER  दैनिक समाचार पोर्टल और मासिक पत्रिका,  वर्तमान मामलों और मीडिया विश्लेषण का एक मंच है। हम स्वतंत्रता और पारदर्शिता को महत्व देते हैं और मानते हैं कि दोनों, लोकतंत्र और स्वस्थ समाज के अभिन्न अंग हैं। यह समाचार मीडिया पर भी लागू होता है, जिसे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में जाना जाता है।

Live TV