होम हेड लाइन मध्य प्रदेश मनोरंजन बिजनेस पर्सनल फाइनेंस ब्यूटी फैशन
---Advertisement---

क्या है Rules of Roti ? इन पांच ट्रिक से जाने पूरा डिटेल्स

Rules of Roti : उत्तर भारत के कई राज्यों में रोटी आहार का मुख्य हिस्सा है। कई घरों में रोटी मुख्यतः सुबह और शाम को बनाई जाती है। हिंदू धर्म में कुछ ऐसे दिन बताए गए हैं जिन दिनों रोटी बनाना शुभ नहीं माना जाता है। ऐसे में आइए जानें नए साल यानी 2024 में किस दिन रोटी नहीं बनेगी।

मकर संक्रांति (Makar Sankranti)

2024 में मकर संक्रांति 15 जनवरी सोमवार को मनाई जाएगी। यह मान्यता है कि इस दिन खिचड़ी खाना शुभ होता है। इस दिन केवल चावल से बना भोजन करना चाहिए, क्योंकि इस दिन रोटी बनाना वर्जित रहता है।

शीतलाष्टमी (Shitalashtami)

शीतला अष्टमी व्रत 2 अप्रैल 2024 मंगलवार को रखा जाएगा, जिस दिन चूल्हा जलाना अशुभ माना जाता है। इस दिन माता को बासी भोजन यानी ठंडे भोजन का भोग लगाया जाता है। इस दिन भक्त केवल चढ़ाए गए प्रसाद का ही सेवन करते हैं। यही कारण है कि शीतला अष्टमी के दिन रोटी नहीं बनाई जाती है।

नाग पंचमी (Nag Panchami)

नए साल यानी 2024 में नाग पंचमी 9 अगस्त शुक्रवार को है, जिस दिन नाग देवता की पूजा की जाती है। इस दिन भी चूल्हे पर तवा चढ़ाना अशुभ माना जाता है, क्योंकि तवे को सांप का प्रतीक माना जाता है। नाग पंचमी के दिन भोग के लिए पूड़ी और हलवा बनाना चाहिए।

शरद पूर्णिमा (Sharad Purnima)

इस साल 2024 में शरद पूर्णिमा 16 अक्टूबर बुधवार को मनाई जाएगी। इस दिन चंद्रमा और देवी लक्ष्मी की पूजा की जाती है। इस दिन रोटी भी नहीं बनाई जाती, क्योंकि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार देवी लक्ष्मी से जुड़े त्योहारों के दौरान रोटी नहीं बनानी चाहिए।

दिवाली (Diwali)

इस वर्ष 2024 में दिवाली 1 नवंबर शुक्रवार को मनाई जाएगी। इन दिनों मां लक्ष्मी की विशेष पूजा की जाती है। ऐसे में इस दिन विशेष भोजन बनाया जाता है। यह भी माना जाता है कि इस दिन रोटी बनाने से देवी लक्ष्मी आपसे नाराज हो सकती हैं।

Avatar

नौशाबा अंजुम

मैं नौशाबा अंजुम एक डिजिटल कंटेन्ट क्रीऐटर हूं। मैं पिछले कई सालों से एंटरटेनमेंट और फैशन पर रिपोर्ट/लेख लिख रही हूं। फ्री टाइम में मुझे फिल्म देखना म्यूजिक सुनना और खाना बनना बेहद पसंद है। मैं अपनी स्टोरीज urjanchaltiger.com के जरिए आप तक सटीक जानकारियां दे कर आपको गलेमर्स की दुनियां से रु ब रु कराती रहती हूँ।

Live TV