Home Baby Name Beauty Tips Women’s fashion Men’s Fashion Personal finance Web Storie Entertainment

T20 World Cup 2024 : भारत के जीत के लिए फैन्स कर रहे हैं भजन-कीर्तन

T20 World Cup 2024 : जिसका लम्बे समय से इंतजार था वो घड़ी अब नजदीक आ गई है, आज भारतीय समयानुसार 8 बजे रात से टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल मैच खेला जायेगा। अब फैंस कुछ घंटों के बाद बारबाडोस की धरती पर भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रोमांचक मैच देख सकते हैं। भारत एशिया का एकमात्र ऐसा देश है जहां क्रिकेट को भगवान का दर्जा दिया जाता है। यहां क्रिकेट को एक त्योहार की तरह मनाया जाता है।

T20 World Cup 2024 जीत के लिए फैन्स मांग रहे मन्नत

आपको बता दें की एक विडियो सोशल मिडिया पर वायरल हो रहा है, जो सबको हैरान कर देने वाला है। उस विडियो में भारत की टी20 वर्ल्ड कप में जीत के लिए अनुष्ठान किए जा रहे हैं। जिसमें जीत में भारतीय क्रिकेट फैन्स पूरी तरह से भगवान के आगे नतमस्तक हो गए हैं। जहां दुआ की जारी है कि भारत आईसीसी ट्रॉफी जीते।

देखें कैसे फैन्स कर रहे हैं सूर्य देव की पुजा ?

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में प्रशंसकों को जीत के लिए सूर्य देव को जल चढ़ाते देखा जा रहा है। वहीं कुछ लोग रोहित शर्मा की तस्वीरें लेकर आरती कर रहे हैं। भारत की जीत के लिए ऐसी दीवानगी सिर्फ भारत में ही देखने को मिलती है। भारत में दवा से ज्यादा महत्व दुआ को दिया जाता है, कहा जाता है कि अगर दिल से कोई कामना की जाए तो भगवान उसे जरूर पूरा करते हैं। वहीं 140 करोड़ की भारतीय आबादी यही चाहती है कि टीम इंडिया आईसीसी की शानदार ट्रॉफी भारत लाए।

T20 World Cup 2024 के फाइनल से पहले इस भारतीय कप्तान की विदाई

Live TV