Home Baby Name Beauty Tips Women’s fashion Men’s Fashion Personal finance Web Storie Entertainment

Crime News : अनूपपुर में झाड़ियों में महिला का अर्धनग्न लाश मिलने से क्षेत्र मे फैली सनसनी, पति फरार

Crime News : मध्य प्रदेश के अनूपपुर में झाड़ियों में एक महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर शव पीएम के लिए भेज दिया। मृतिका का पति फरार हो गया है। बताया जा रहा है कि महिला को आखिरी बार 3 दिन पहले गांव में देखा गया था।

दरअसल, जैतहरी थाना क्षेत्र के चोलना गांव में एक महिला की अर्धनग्न लाश मिली थी। शव देखकर ग्रामीणों के होश उड़ गए। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मामले की जानकारी मिलते ही जैतहरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू कर दी। करीबी लोगों से भी बयान लिए गए हैं।

जैतहरी थाना प्रभारी आरके धारिया ने बताया कि चोलना गांव में एक महिला का शव मिला है। शव की पहचान 26 वर्षीय जानकी के रूप में हुई है। जानकी का शव उसके घर के पीछे झाड़ियों में मिला था। शव अर्धनग्न और सड़ने की स्थिति में हैं। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल की जांच की। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जैतहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है।

थाना प्रभारी ने आगे बताया कि जानकी भारिया यहां अपने मकान में अपने पति विजय और दो बच्चों के साथ रहती थी. जानकी को आखिरी बार 20 अगस्त को गांव में देखा गया था। उनके पति और दो बच्चे मृतक के ससुराल रामपुर खाड़ा में थे। मृतक के माता-पिता ने इसकी सूचना दी है. कि वह काम करने के लिए बेंगलुरु गया हुआ था। वह वापस आ रहा है। फिलहाल पुलिस हत्या की आशंका जता रही है और आगे की कार्रवाई कर रही है. घटना के बाद से महिला का पति फरार बताया जा रहा है।

Avatar

Tauheed Raja

उर्जांचल टाईगर (राष्ट्रीय हिन्दी मासिक पत्रिका) के दैनिक न्यूज़ पोर्टल पर समाचार और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें। व्हाट्स ऐप नंबर -7805875468 मेल आईडी - editor@urjanchaltiger.in

Live TV