Home Baby Name Beauty Tips Women’s fashion Men’s Fashion Personal finance Web Storie Entertainment

Chikankari Lehenga : डिफरेंट और यूनिक लुक पाने के लिए इस वेडिंग सीजन ट्राई करें ये चिकनकारी लहंगा

Chikankari Lehenga : लहंगे तो आपने बहुत पहने होंगे, एक बार जरा चिकनकारी लहंगा भी ट्राई करके देखिए। खूबसूरती तो इनकी बेमिसाल है ही, साथ ही गर्मियों की वेडिंग में यह आपको हैवी लुक के साथ पूरा कंफर्ट भी देंगे। अगर आपको यकीन न हो, तो जरा इन चिकनकारी लहंगों पर एक नजर डाल कर देखिए। हमारा दावा है, इन पर किया गया हाथ का काम और खूबसूरती देखने के बाद आप सब भूल जाएंगी। तो आइए आपको चिकनकारी लहंगे के कुछ यूनिक और बेस्ट डिजाइन दिखाते हैं। जिनसे आप इस वेडिंग सीजन या ईद के मौके पर इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

चिकनकारी लहंगा डिज़ाइन (Chikankari lehenga design)Chikankari Lehenga : डिफरेंट और यूनिक लुक पाने के लिए इस वेडिंग सीजन ट्राई करें ये चिकनकारी लहंगा

लाइट येलो कलर के इस चिकनकारी लहंगे की बात की जाए तो, बॉर्डर पैटर्न में इस पर किया गया जालीदार चिकनकारी वर्क बेहद खूबसूरत है। पूरे लहंगे पर किया गया अलग-अलग डिजाइन का बॉर्डर लहंगे को काफी यूनिक लुक दे रहा है।  दुपट्टे पर चिकनकारी वर्क का फूलों वाला बॉर्डर काफी खूबसूरत है। स्लीवलेस ब्लाउज के साथ यह आपको एक एथेनिक और मॉडर्न लुक देने के लिए परफेक्ट है। Chikankari Lehenga : डिफरेंट और यूनिक लुक पाने के लिए इस वेडिंग सीजन ट्राई करें ये चिकनकारी लहंगा

बेज कलर के इस लागे पर चिकनकारी के साथ जरी का कॉन्बिनेशन काफी खूबसूरत है। जरी और चिकन का कलीदार पैटर्न और नीचे चौड़ा हेवी बॉर्डर बेहद कमाल का है। साथ ही दुपट्टे के चारों तरफ जरी और चिकनकारी के महीन काम का बॉर्डर काफी खूबसूरत है। Chikankari Lehenga : डिफरेंट और यूनिक लुक पाने के लिए इस वेडिंग सीजन ट्राई करें ये चिकनकारी लहंगा

बेबी पिंक कलर के चिकनकारी लहंगे की जितनी तारीफ की जाए कम है। चिकनकारी वर्क के साथ मिरर के कॉन्बिनेशन ने इस लहंगे की खूबसूरती में 4 गुना इजाफा कर दिया है। पूरे लहंगे और दुपट्टे पर किया गया चिकनकारी का जालीदार वर्क और फ्लावर पेटर्न का बॉर्डर बेहद खूबसूरत है। ब्लाउज और लहंगे के नीचे मिरर वर्क के बॉर्डर से खूबसूरती में 4 चांद लग गए हैं। Chikankari Lehenga : डिफरेंट और यूनिक लुक पाने के लिए इस वेडिंग सीजन ट्राई करें ये चिकनकारी लहंगा

फिरोजी रंग के इस लहंगे की बात ही जुदा है। नेट के दुपट्टे पर पोल्का डॉट पेटर्न का चिकनकारी वर्क के साथ चारों ओर लगे सुनहरे लेस से इसकी खूबसूरती बेमिसाल लग रही है। लहंगे पर फूलों के पैटर्न वाला भर हुआ चिकनकारी वर्क के साथ जरी का कॉन्बिनेशन की खूबसूरती देखते ही बन रही है। नीचे बना चौड़ा बॉर्डर इसकी खूबसूरती को और बढ़ा रहा है। Chikankari Lehenga : डिफरेंट और यूनिक लुक पाने के लिए इस वेडिंग सीजन ट्राई करें ये चिकनकारी लहंगा

व्हाइट कलर का यह चिकनकारी लहंगा देखने में जितना खूबसूरत है, यह पहनने मे भी उतना ही आरामदायक है। पूरे लहंगे और ब्लाउज पर घना चिकनकारी वर्क के साथ लहंगे के नीचे जरी का बॉर्डर बेमिसाल लग रहा है।

Live TV