Mahindra Scorpio N का टीजर हाल ही में रिलीज हुआ है। जो आपको दीवाना बनाने के लिए काफी है। इसका लुक और इंटीरियर आपको यह गाड़ी खरीदने के लिए मजबूर कर देगा। इसके टीचर में बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन ने अपनी आवाज दी है। Mahindra Scorpio N, 27 जून को लांच होने वाली है।
महिंद्रा Mahindra की गाड़ियां लंबे समय से लोगों के दिलों पर राज करती आ रही हैं। जिसमें महिंद्रा स्कॉर्पियो Scorpio और बोलेरो Bolero का अपना एक खास मुकाम है।
ऐसे में महिंद्रा स्कार्पियो एन Mahindra Scorpio N का टीजर रिलीज होने के बाद एक यूजर ने आनंद महिंद्रा को Anand Mahindra को टैग करते हुए एक मीम शेयर किया था। जिसमें यूजर ने जॉनी लीवर की फोटो के साथ उनका फेमस डायलॉग “अब मजा आएगा बीड़ू” शेयर किया था। साथ ही इसके कैप्शन में यूज़र ने कहा कि, “रोहित शेट्टी Rohit Shetty अब इस गाड़ी को उड़ाने की सोच रहे होंगे।”

आपको बता दें मशहूर फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी Rohit Shetty अपनी एक्शन व कॉमेडी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। उनकी एक्शन फिल्मों में गाड़ियों का हवा में उड़ना आम बात है।
Rohit Shetty right now: pic.twitter.com/3PyZIoNlPv
— Rohit.Bishnoi (@The_kafir_boy_2) May 21, 2022
ऐसे में यूज़र के द्वारा शेयर किए गए इस मीन पर आनंद महिंद्रा ने रिएक्ट किया है। उन्होंने रिप्लाई करते हुए लिखा है, “रोहित शेट्टी जी इस गाड़ी को उड़ाने के लिए आपको न्यूक्लियर बम की जरूरत पड़ेगी” उनका यह ट्वीट देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
Rohit Shetty ji, is gaadi ko udaane ke liye aap ko ek nuclear bomb ki aavashyakata hogi…🙂 #BigDaddyOfSUVs #MahindraScorpioN https://t.co/wfmVihUvoE
— anand mahindra (@anandmahindra) May 21, 2022