Home Baby Name Beauty Tips Women’s fashion Men’s Fashion Personal finance Web Storie Entertainment

अतिवृष्टि से प्रभावित लोगों को हुए नुकसान का मुआवजा देगी मोहन सरकार

MP News : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को बालाघाट पहुंचेंगे और लाड़ली बहनें राखी बांधेंगी। सीएम इतवारी बाजार स्थित कृषि उपज मंडी में रक्षाबंधन और सावन महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री जबलपुर से सड़क मार्ग द्वारा बालाघाट पहुँचे। इससे पहले मुख्यमंत्री सिवनी पहुंचे जहां उनका भव्य स्वागत हुआ।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव का सिवनी पहुँचने पर जन-प्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। लाड़ली बहनों ने भी सीएम को तिलक लगाया और राखी बांधी। इस दौरान सीएम मोहन ने कहा कि राज्य सरकार महिला सशक्तिकरण की दिशा में लगातार काम कर रही है। प्रदेश की बहनों की भलाई के लिए एक के बाद एक निर्णय लिये जा रहे हैं। अगस्त का पूरा महीना श्रावण उत्सव के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि 10 तारीख को लाड़ली बहनों को प्रति माह 1250 रुपये के अलावा रक्षाबंधन के लिए 250 रुपये मिलेंगे।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सिवनी में बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों और आम लोगों को सरकार हमेशा मदद करती है। अतिवृष्टि से प्रभावित फसलों, घरों और अन्य संपत्तियों को हुए नुकसान का मूल्यांकन किया जाएगा। इसके बाद मुआवजा राशि भी तुरंत वितरित कर दी जायेगी।

Avatar

Tauheed Raja

उर्जांचल टाईगर (राष्ट्रीय हिन्दी मासिक पत्रिका) के दैनिक न्यूज़ पोर्टल पर समाचार और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें। व्हाट्स ऐप नंबर -7805875468 मेल आईडी - editor@urjanchaltiger.in

Live TV