Home Baby Name Beauty Tips Women’s fashion Men’s Fashion Personal finance Web Storie Entertainment

MP News : 5 दिन पहले भोपाल लोकायुक्त के एसपी बनाए गए राजेश मिश्रा को हटाकर दुर्गेश कुमार राठौर को बनाया गया नया एसपी, आदेश जारी

मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में प्रशासनिक सर्जरी चल रही है। 5 दिन पहले भोपाल लोकायुक्त एसपी बनाए गए राजेश मिश्रा को हटा दिया गया है। उन्हें आर्थिक अपराध इकाई से निष्कासित कर ग्वालियर लोकायुक्त पदस्थ किया गया है। उनकी जगह दुर्गेश कुमार राठौड़ को लोकायुक्त एसपी नियुक्त किया गया है।

दरअसल, 28 अगस्त को लोकायुक्त और ईओडब्ल्यू अधिकारियों का तबादला कर दिया गया था। जिसमें कुल 7 लोकायुक्त और ईओडब्ल्यू अफसरों का तबादला किया गया। इनमें से एक नाम तत्कालीन भोपाल ईओडब्ल्यू एसपी राजेश कुमार मिश्रा का था, जिन्हें लोकायुक्त एसपी नियुक्त किया गया था। अब उनकी नियुक्ति के कुछ ही दिन बाद उन्हें हटाकर नए अधिकारी की नियुक्ति कर दी गई है। अब इसे हटाए जाने की वजह की जानकारी सामने नहीं आई है।

Avatar

Tauheed Raja

उर्जांचल टाईगर (राष्ट्रीय हिन्दी मासिक पत्रिका) के दैनिक न्यूज़ पोर्टल पर समाचार और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें। व्हाट्स ऐप नंबर -7805875468 मेल आईडी - editor@urjanchaltiger.in

Live TV