Home Baby Name Beauty Tips Women’s fashion Men’s Fashion Personal finance Web Storie Entertainment

Rewa News : प्रदेश के विकास में पटवारियों की भूमिका महत्वपूर्ण- उपमुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल

Rewa News : उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि प्रदेश के विकास में पटवारियों की भूमिका महत्वपूर्ण है। पटवारियों की मांगों को शासन स्तर से पूरा कराने का प्रयास किया जायेगा। पटवारियों की जिम्मेदारी है कि राजस्व संबंधित प्रकरणों का समय पर निराकरण करें, कोई प्रकरण लंबित न रहे और प्रदेश में राजस्व महाअभियान न चलाना पड़े।

रीवा के कृष्णा राजकपूर आडिटोरियम में आयोजित मध्यप्रदेश पटवारी संघ के प्रांतीय कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि पटवारी अपने हल्के में किसानों के सभी कार्य टीम भावना के साथ अपनी योग्यता एवं कुशलता के साथ समय पर करें। पटवारी यदि चाह लें तो राजस्व महाअभियान संचालित करने की जरूरत ही नही पड़े।

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का शाल श्रीफल से सम्मान किया गया। पटवारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष उपेन्द्र सिंह बघेल ने पटवारियों की विभिन्न मांगों की ओर उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का ध्यान आकृष्ट किया। उप मुख्यमंत्री ने उल्लेखनीय कार्य के लिए दिव्या नायक को सम्मानित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पटवारीगण उपस्थित रहे।

Avatar

Tauheed Raja

उर्जांचल टाईगर (राष्ट्रीय हिन्दी मासिक पत्रिका) के दैनिक न्यूज़ पोर्टल पर समाचार और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें। व्हाट्स ऐप नंबर -7805875468 मेल आईडी - editor@urjanchaltiger.in

Live TV