Home Baby Name Beauty Tips Women’s fashion Men’s Fashion Personal finance Web Storie Entertainment

MP नर्सिंग घोटाले को लेकर पक्ष विपक्ष के बीच हंगामा !

नर्सिंग घोटाले को लेकर पक्ष विपक्ष के बीच हंगामा लगातार जारी है। पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने मंत्री विश्वास सांरग पर गलत जानकारी देने का आरोप लगाया है।

उन्होंने कहा कि मंत्री की बैठक के 20 दिन पहले एक कॉलेज अमान्य था। मीटिंग के एक सप्ताह बाद 13 दिसंबर 2022 को मलय नर्सिंग कॉलेज को मान्यता दे दी गई। कांग्रेस विधायक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पेपर दिखाते हुए कहा कि उक्त कॉलेज को तत्कालीन चिकित्सा शिक्षा मंत्री की अनुशंसा पर मान्यता दी गई। जयवर्द्धन सिंह ने इस मामले में मंत्री सारंग पर विधानसभा को गलत जानकारी देने का भी आरोप लगाया है।

विपक्ष के आरोपों पर मंत्री विश्वास सारंग ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि दो दिन पहले नर्सिंग मामले में विस्तृत चर्चा हुई थी। विधायकों के सवालों का प्रूफ के साथ जवाब दिया गया, लेकिन कांग्रेस बिना तथ्यों के आरोप लगा रही है।

अजीत नारायण सिंह

अजीत नारायण सिंह

URJANCHAL TIGER  दैनिक समाचार पोर्टल और मासिक पत्रिका,  वर्तमान मामलों और मीडिया विश्लेषण का एक मंच है। हम स्वतंत्रता और पारदर्शिता को महत्व देते हैं और मानते हैं कि दोनों, लोकतंत्र और स्वस्थ समाज के अभिन्न अंग हैं। यह समाचार मीडिया पर भी लागू होता है, जिसे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में जाना जाता है।

Live TV