Home Baby Name Beauty Tips Women’s fashion Men’s Fashion Personal finance Web Storie Entertainment

Sidhi News : क्रूरता की हदें पार, शख्स की बेरहमी से हत्या के बाद आंखे भी निकाली

Sidhi News : मध्य प्रदेश के सीधी जिले के मझौली थाना क्षेत्र के हिनौता गांव में एक शख्स की बेरहमी से हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि घटना को आधा दर्जन हमलावरों ने अंजाम दिया है। युवक की बेरहमी से हत्या करने के बाद उसकी दोनों आंखें निकाल ली गईं। घटना के बाद कस्बे में दहशत का माहौल है। जानकारी के मुताबिक, मध्य प्रदेश पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने अब तक 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। तीन आरोपी फरार हैं। परिजनों के अनुरोध पर प्रशासन ने आरोपी के घर पर बुलडोजर चला दी गई है।

जानिए पूरा मामला

यह घटना सीधी जिले के मझौसी थाना क्षेत्र के हिनौता गांव में हुई। मंगलवार की रात करीब 8 बजे 44 वर्षीय नारायण द्विवेदी मजदूरों की तलाश में अपने घर से निकले थे। वह राजेश कुशवाह के घर में बैठकर विवाद करने लगा। इसी दौरान गांव के ही रहने वाले 5 लोगों ने उस पर अचानक हमला कर दिया। राजेश कुशवाह ने भी उन्हें रोकने की कोशिश की।

शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। लेकिन आरोपी पहले ही भाग चुका था। युवक लहूलुहान होकर जमीन पर पड़ा रहा। हमलावरों ने उसकी आंखें भी निकाली थीं। नारायण को मझौली अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही मझौला पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर तत्काल 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि कुछ आरोपी अभी भी फरार हैं। शुरुआती जांच में पता चला है कि हमलावरों ने पुरानी दुश्मनी के चलते इस घटना को अंजाम दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। लेकिन गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने शव को मड़वास-मझौली हाईवे के हिनौता छड़ा मार्ग पर रखकर चक्काजाम शुरू कर दिया। वहां बड़ी संख्या में रहवासी जमा हो गए हैं। फिलहाल पुलिस गुस्साई भीड़ को समझाने की कोशिश कर रही है।

Avatar

Tauheed Raja

उर्जांचल टाईगर (राष्ट्रीय हिन्दी मासिक पत्रिका) के दैनिक न्यूज़ पोर्टल पर समाचार और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें। व्हाट्स ऐप नंबर -7805875468 मेल आईडी - editor@urjanchaltiger.in

Live TV