MP Janjatiya Gaurav Divas: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समारोह में शामिल होने जा रही एक बस रास्ते में पलट गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। 32 लोगों के घायल होने की खबर है। हादसा मंगलवार सुबह करीब 8 बजे उमरियापान थाना क्षेत्र के पकरिया गांव में हुआ।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शहडोल में आदिवासी गौरव दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रही हैं। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए यह बस रवाना हुई।