उमरिया जिले का बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। विडियों में टाइगर का मदमस्त अंदाज देख लोग खूब पसंद कर रहें हैं। ऐसा लगता की बाघ को बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व खूब पसंद आ रहा है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में टाइगर की संख्या लगातार बढ़ रही है।
सोशल मीडिया पर बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के जंगल का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वन्यजीव फोटोग्राफर चेतन घरपुर द्वारा शूट किया गया। वीडियो में बाघ को मदमस्त होकर चलते हुए और सूरज की पहली किरणों का आनंद लेते हुए देखा जा सकता है।