Home Baby Name Beauty Tips Women’s fashion Men’s Fashion Personal finance Web Storie Entertainment

पीने के पानी का दुरुपयोग करने पर 22 लोगों पर 1.1 लाख रुपये का जुर्माना !

बेंगलुरु में जल आपूर्ति संकट के बीच कार धोने पर कुल 1.1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। यह जुर्माना प्रतिबंध लागू होने के तीन दिन के भीतर 22 नागरिकों पर जुर्माना लगाया गया है। बेंगलुरु जल आपूर्ति और सीवरेज बोर्ड (BWSSB) ने प्रतिबंध जारी किया है।

मार्च के दूसरे सप्ताह में, बेंगलुरु जल आपूर्ति और सीवरेज बोर्ड (BWSSB) ने वाहनों की सफाई, बागवानी, भवनों के निर्माण, फव्वारे चलाने, मनोरंजन प्रयोजनों के लिए पीने के पानी, सिनेमा हॉल और मॉल और सड़क निर्माण को छोड़कर शहर में पानी के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया।

बेंगलुरु जल आपूर्ति और सीवरेज बोर्ड (BWSSB) के एक अधिकारी ने मीडिया को बताया कि प्रतिबंध पिछले शुक्रवार को लागू किए गए थे। और रविवार तक उल्लंघन के 22 मामले पाए गए। जिनको रसीदें जारी कर के मौके पर ही जुर्माना वसूला गया। अधिकांश उल्लंघन बेंगलुरु के दक्षिण-पूर्व डिवीजन में पाए गए जहां कुल 65,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया।

अजीत नारायण सिंह

अजीत नारायण सिंह

URJANCHAL TIGER  दैनिक समाचार पोर्टल और मासिक पत्रिका,  वर्तमान मामलों और मीडिया विश्लेषण का एक मंच है। हम स्वतंत्रता और पारदर्शिता को महत्व देते हैं और मानते हैं कि दोनों, लोकतंत्र और स्वस्थ समाज के अभिन्न अंग हैं। यह समाचार मीडिया पर भी लागू होता है, जिसे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में जाना जाता है।

Live TV