Home Baby Name Beauty Tips Women’s fashion Men’s Fashion Personal finance Web Storie Entertainment

दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल -1 पर छत गिरने से 4 लोग घायल 1 की मौत

दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल – 1 पर छत गिरने से 4 लोग घायल हो गए हैं।उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया है।जहां उनका इलाज चल रहा है। एक व्यक्ति की मौत होने की खबर है।

जानकारी के अनुसार भारी बारिश के कारण दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर छत गिरने से 4 लोग घायल हो गए हैं। उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। घटना में टर्मिनल-1 पर खड़ी कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

दिल्ली फायर सर्विसेज से मिली जानकारी के अनुसार फिलहाल मौके पर 3 दमकल गाड़ियां भेजी गई हैं। उधर एयरपोर्ट प्रशासन ने कहा है कि घटना सुबह पांच बजे की है। साथ ही टर्मिनल 1 से आने/जाने वाली सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं और चेक इन को फिलहाल अस्थाई रूप से रोक दिया गया है।

अजीत नारायण सिंह

अजीत नारायण सिंह

URJANCHAL TIGER  दैनिक समाचार पोर्टल और मासिक पत्रिका,  वर्तमान मामलों और मीडिया विश्लेषण का एक मंच है। हम स्वतंत्रता और पारदर्शिता को महत्व देते हैं और मानते हैं कि दोनों, लोकतंत्र और स्वस्थ समाज के अभिन्न अंग हैं। यह समाचार मीडिया पर भी लागू होता है, जिसे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में जाना जाता है।

Live TV