Home Baby Name Beauty Tips Women’s fashion Men’s Fashion Personal finance Web Storie Entertainment

महाकाल मंदिर में आरती के दौरान 13 पुजारी झुलसे, 6 की हालत गंभीर

Mahakal Temple : मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर में सोमवार सुबह आग लग गई। बताया जा रहा है कि आरती के दौरान गुलाल उड़ने से आग लग गई। पुजारी समेत 13 लोग झुलस गये।

खबरों के मुताबिक, आग लगने की घटना धुलेंडी त्योहार के जश्न के दौरान रंग और गुलाल फेंकने के दौरान हुई। इस दौरान पुजारी कपूर लेकर महाकाल की आरती भी कर रहे थे। अचानक से आग ऊपर लगे फ्लेक्स में लग गयी । बताया जाता है कि इसी फ्लेक्स का जलता हुआ हिस्सा नीचे आ गिरा। इसमें पुजारी और सेवक झुलस गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह हुए घायल

भस्मारती के मुख्य पुजारी संजय गुरु, विकास पुजारी, अंश पुरोहित, सेवक महेश शर्मा, चिंतामन गेहलोत, कमल जोशी, सत्यनारायण सोनी, रमेश, शुभम, विकास, मनोज शर्मा, सोनू राठौर, राजकुमार बैस, मंगल समेत 13 सेवक और पुजारी आग में झुलस गए। इनमें से छह की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Avatar

Tauheed Raja

उर्जांचल टाईगर (राष्ट्रीय हिन्दी मासिक पत्रिका) के दैनिक न्यूज़ पोर्टल पर समाचार और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें। व्हाट्स ऐप नंबर -7805875468 मेल आईडी - editor@urjanchaltiger.in

Live TV