Home Baby Name Beauty Tips Women’s fashion Men’s Fashion Personal finance Web Storie Entertainment

‘गाय’ ने किया रेस्टोरेंट का उद्घाटन, जानिए इस रेस्टोरेंट में मिलेगा क्या ? Watch Video

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक ऑर्गेनिक रेस्टोरेंट खुल गया है। इस रेस्टोरेंट को अनोखे तरीके से लॉन्च किया गया है।रेस्टोरेंट मालिक ने अपने नए प्रतिष्ठान का उद्घाटन वैदिक मंत्रोच्चारण और शंखनाद के बीच एक गाय से कराया।

यह फैमिली रेस्टोरेंट है जिसका नाम ‘Organic Oasis’ है। इस रेस्टोरेंट में नाश्ते से लेकर डिनर तक सबकुछ ऑर्गेनिक यानी जैविक कृषि उत्पादों से बना भोजन ग्राहकों को परोसा जाएगा।

‘गाय’ ने किया रेस्टोरेंट का उद्घाटन, जानिए इस रेस्टोरेंट में मिलेगा क्या ?

पूर्व डिप्टी एसपी और रेस्टोरेंट मैनेजर शैलेंद्र सिंह ने मीडिया को बताया की, हमारी कृषि और अर्थव्यवस्था गायों पर निर्भर है, इसलिए हमने अपने रेस्तरां का उद्घाटन गौमाता से कराया… लोगों को अब लगता है कि स्वस्थ शरीर उनकी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए।

दुर्भाग्य से, आपको उपज का भोजन मिलता है जिस पर रासायनिक उर्वरक और कीटनाशकों का उपयोग किया जाता है। मुझे लगता है कि यह भारत का पहला ऐसा रेस्टोरेंट होगा जिसका अपना प्रोडक्शन, कंट्रोल और प्रोसेसिंग होगा। खाना खाने के बाद फर्क और मांग महसूस कर सकेंगे।

अजीत नारायण सिंह

अजीत नारायण सिंह

URJANCHAL TIGER  दैनिक समाचार पोर्टल और मासिक पत्रिका,  वर्तमान मामलों और मीडिया विश्लेषण का एक मंच है। हम स्वतंत्रता और पारदर्शिता को महत्व देते हैं और मानते हैं कि दोनों, लोकतंत्र और स्वस्थ समाज के अभिन्न अंग हैं। यह समाचार मीडिया पर भी लागू होता है, जिसे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में जाना जाता है।

Live TV