Home Baby Name Beauty Tips Women’s fashion Men’s Fashion Personal finance Web Storie Entertainment

Singrauli Breaking : पति-पत्नी के बीच अनबन से परेशान होकर पति ने कर ली अपनी जीवन लीला समाप्त

Singrauli Breaking : सिंगरौली जिले के सरई थाना क्षेत्र में आपसी विवाद में पति ने फांसी लगाकर खुदखुशी कर लिया। यह पूरा मामला सरई थाना के झारा गांव के बगीचा टोला का है। जहां एक 28 वर्षीय युवक का शव फासी के फंदे पर लटकता मिला। वहीं मृतक इंदराज पिता लक्षनधारी सिंह के पत्नी का अन्य मर्द के साथ अवैध संबध होने की बात को लेकर दोनों के बीच वाद-विवाद होता रहता था। इसकी जानकारी मिलने के बाद सरई पुलिस मौके से झारा गांव के बगीचा टोला पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुटी है।

इस मामले के सम्बन्ध में सरई थाना प्रभारी ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह से बात की गई तो बताया गया की पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी है। यहां दोनों पति-पत्नी में आपसी विवाद चल रहा था, जिससे पति ने खुदखुशी कर लिया। उन्होंने कहा की इस मामले की जांच उपरांत ही पता चल पायेगा की क्या था पूरा मामला?

Live TV