Home Baby Name Beauty Tips Women’s fashion Men’s Fashion Personal finance Web Storie Entertainment

पिता बना हैवान, 15 वर्षीय बेटी के साथ किया दुष्कर्म मामला दर्ज

Dhar News : मध्यप्रदेश में धार जिला के नालछा थाना क्षेत्र के बियाघाटी गांव में एक कलयुगी पिता ने अपनी ही बेटी के साथ दुष्कर्म किया। यह घटना शनिवार को सामने आई। पिता ने अपनी 15 वर्षीय बेटी के साथ दो बार दुष्कर्म करने के बाद किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इस बात से लड़की काफी घबरा गई थी। इस घटना में नालछा पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

स्थानीय पुलिस के मुताबिक बियाघाटी गांव के गेंदालाल मकवाना के 40 वर्षीय पुत्र सुखलाल ने 4 दिसंबर की रात 10:30 बजे अपनी 15 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म किया। अगले दिन 5 दिसंबर की रात करीब 11 बजे उसने बच्ची के साथ दोबारा दुष्कर्म किया।

आरोपी पिता सुखलाल ने इस घटना के बारे में किसी को न बताने की बात कही और कहा कि अगर किसी को बताया तो जान से मार दूंगा। इस वजह से लड़की घबरा जाती है। करीब एक माह बाद नालछा अपने परिजनों के साथ थाने आया और मामले की रिपोर्ट दी।

अजीत नारायण सिंह

अजीत नारायण सिंह

URJANCHAL TIGER  दैनिक समाचार पोर्टल और मासिक पत्रिका,  वर्तमान मामलों और मीडिया विश्लेषण का एक मंच है। हम स्वतंत्रता और पारदर्शिता को महत्व देते हैं और मानते हैं कि दोनों, लोकतंत्र और स्वस्थ समाज के अभिन्न अंग हैं। यह समाचार मीडिया पर भी लागू होता है, जिसे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में जाना जाता है।

Live TV