Home Baby Name Beauty Tips Women’s fashion Men’s Fashion Personal finance Web Storie Entertainment

MP News : मुख्यमंत्री बताये किसी को और शादी कर दिए किसी और से – जीतू पटवारी

MP News :  कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मध्य प्रदेश के दतिया जिले में आयोजित कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कहा की जनता ने भोपाल से संचालित होने वाली सरकार को चुना लेकिन वो चल दिल्ली से रही है। क्योकि BJP में अब आंतरिक लोकतंत्र भी ख़तरे में है!

वहीं उन्होंने यह भी कहा की मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री का चेहरा था शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री लाडली बहना के नाम से चुना गया है। मुख्यमंत्री ने पूरे प्रदेश में चिल्ला-चिल्ला कर कहा बहना मैं अगर तुम्हारे लिए कुछ न कर पाऊं तो मेरा मुख्यमंत्री बनना सार्थक नहीं है। बहनों ने उनके झांसे में आकार वोट ठपा-ठप, ठपा-ठप अपना वोट दे दिए, पूरे मध्य प्रदेश में दे दिए। अब मुख्यमंत्री बताये किसी को और शादी कर दिए किसी और से। जब मुख्यमंत्री वो बने उसके बाद मंत्रिमंडल बनाने की बारी आई तो दिल्ली से लोगों का चयन किया गया और यहां मुख्यमंत्री को पता ही नहीं की कौन मंत्री बनेगा कौन संत्री बनेगा।

Accident : सड़क दुर्घटना में दिल्ली क्राइम ब्रांच के दो इंस्पेक्टर की दर्दनाक मौत

उसके बाद विभाग की बारी आई तब भी दिल्ली से, दिल्ली से फरमान आए की इनके-इनके ये विभाग है। ये पार्टी के अन्दर लोकतंत्र है की राजतन्त्र है। मुख्यमंत्री अपने अधिकार का उपयोग ही नहीं कर सकता। तो लोकतंत्र खतरे में भी है तो क्या है? उसके बाद पटवारी ने कहा की दतिया के लोगों की काम करने की हिम्मत और उनकी संगत और उनकी बहादुरी को सलाम करता हूं।

Live TV