Crime News : एक महिला को अपने साथ ले जाने के विवाद में 12 से अधिक लोगों ने एक गांव में तीन घरों में आग लगा दी। जिससे घरेलू सामान के साथ 12 बकरियां भी जल गई। इस घटना में 06 लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना जावर थाना क्षेत्र लखनगांव गांव की है। वहीं फरियादी धुंधरी बाई पत्नी लाल सिंह ने पुलिस को बताया कि बुधवार को आरोपी रतन पुत्र वेस्ता, वेस्ता पुत्र मेहताब, वेस्ता पुत्र बुधसिंह, रतन पुत्र मुकाम सिंह, मुकाम पुत्र सुमेर निवासीगण मो. लखनगांव गांव में राजेंद्र दुदया निवासी बिजोरा भील व अन्य आरोपियों ने एकराय होकर हमला कर तीन घरों में आग लगा दी।
क्या है पूरा मामला ?
आरोपी मेहताब की पत्नी सुनीता उर्फ सलीता फरियादी धुंधारी बाई के बेटे इंदर के साथ रहने आई थी। इस पर मेहताब ने आपत्ति जताई, उसके बाद लखनगांव में पंचायत की बैठक हुई, जिसके बाद सुनीता अपने पति मेहताब के साथ वापस चली गई। इसी बात को लेकर आरोपियों ने एकजुट होकर शिकायतकर्ता के परिजनों के साथ दुर्व्यवहार किया। धुंधारी बाई के बेटे दलसिंह, निहाल सिंह और इंदरसिंह के घरों में आग लगा दी गई।
अरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुटी है पुलिस
इससे घर, सामान, बिस्तर बक्सा, बर्तन, कपड़े, अनाज, पंखा, पैसे, कागजात, किताबों के साथ घर में बंधी 12 बकरियां जल गई। इस घटना में अनुमानित बताया जा रहा है की करीब ढाई लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इस घटना की सूचना मिलने पर जवाहर पुलिस और फायर सर्विस के जवान मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। वहीं आरोपी घटना को अंजाम देकर मौके से भाग निकले थे। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ गंभीर धारा में मामला दर्ज कर उनकी तलाश में टीम भेज दी है।