Home Baby Name Beauty Tips Women’s fashion Men’s Fashion Personal finance Web Storie Entertainment

Singrauli Breaking : NCL में CBI छापे के दौरान 10 हजार रुपये रिश्वत लेते अधिकारी गिरफ्तार

Singrauli Breaking : सिंगरौली जिले के मिनीरत्न NCL में शुक्रवार को CBI की छापेमार कार्रवाई से विभाग में हडकंप मचा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक मिनीरत्न NCL के मुख्यालय के भर्ती विभाग में CBI की कार्रवाई चली, जिससे मुख्यालय समेत पूरे संस्थान में दहशत का माहौल है। यह भी कहा जा रहा है की NCL मुख्यालय के भर्ती विभाग के एक अधिकारी ने लगभग 10,000 रुपये की रिश्वत की मांग की और CBI ने आरोपी को इस राशि के साथ गिरफ्तार कर लिया। यह पिछले 2 साल से भर्ती विभाग में काम कर रहा था।

Inauguration of Atal Bridge : PM मोदी ने देश के सबसे लंबे पुल अटल सेतु का किया उद्घाटन

क्या है पूरा मामला ?

वहीं CBI का ऑपरेशन दोपहर 12 बजे से 1 बजे के बीच चलाया गया। जहां NCL के मुख्यालय भर्ती विभाग के एक अधिकारी ने भूमि अधिग्रहण मामले में संबंधित व्यक्ति को नौकरी देने के लिए रिश्वत की मांग की और जब मांग की राशि अधिकारी ले रहा था तभी CBI ने आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया। शुक्रवार को जबलपुर से CBI की टीम ने NCL मुख्यालय में छापा मारकर मैनपावर एवं रिक्रूटमेंट विंग में श्रेणी-1 सामान्य श्रमिक के पद पर कार्यरत कर्मचारी मो. शहबाज अनवर पिता स्व. सफदर अनवर को 10,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया था। CBI के पुलिस अधीक्षक रिक्षपाल सिंह के निर्देश पर DSP जेजे दामल के नेतृत्व में 6 सदस्यीय टीम आज दोपहर से NCL मुख्यालय में कार्रवाई कर रही है। आपको जानकारी के लिए बता दें की अनवर ने धीरज साहू की नौकरी की पेन्डिंग फाइल को आगे बढ़ाने के लिए 10 हजार की रिश्वत मांगी थी। जिसकी शिकायत उन्होंने CBI में की और उसके बाद CBI टीम ने तस्दीक के बाद यह रेड कार्यवाही की।

फाइल जांच उपरांत विशेष अदालत में पेश होंगे शहबाज

NCL मुख्यालय के जनशक्ति एवं भारती विभाग में शुक्रवार की दोपहर जैसे ही CBI की टीम छापेमारी करने पहुंची, पूरे मुख्यालय में हड़कंप मच गया। दोपहर में कई अधिकारी कार्यालय से चले गए और देर शाम तक NCL मुख्यालय में सन्नाटा पसरा रहा। हर किसी को यह आशंका सता रही थी कि कहीं CBI टीम किसी अधिकारी को न बुला ले, इसलिए अधिकारियों ने आज खुद को मुख्यालय से दूर रखने में ही भलाई समझी। वहीं खबर लिखे जाने तक CBI की गतिविधियां जारी थीं। इस मामले में शहबाज की संलिप्तता पर CBI कार्रवाई कर रही है। संभवत: उसके बाद वह विभाग की फाइलों की भी जांच करेंगे और पूरी जांच पूरी करने के बाद शाहबाज को गिरफ्तार कर जबलपुर CBI की विशेष अदालत में पेश करेंगे।

Live TV