Home Baby Name Beauty Tips Women’s fashion Men’s Fashion Personal finance Web Storie Entertainment

Makar Sankranti 2024 : जानिए मकर संक्रांति का शुभ मुहूर्त और पूजन विधि!

Makar Sankranti 2024 : मकर संक्रांति हिंदू धर्म में एक महत्वपूर्ण त्योहार माना जाता है। इस दिन गंगा स्नान और दान करने का विशेष महत्व है। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार मकर संक्रांति का त्योहार 14 या 15 जनवरी को मनाया जाता है। इस त्यौहार को देशभर में अलग-अलग नामों से जाना जाता है। अन्य हिंदू त्योहारों के विपरीत, यह त्योहार चंद्रमा की विभिन्न स्थितियों के आधार पर मनाया जाता है। गणना चंद्र कैलेंडर के बजाय सौर कैलेंडर के अनुसार की जाती है, क्योंकि इस दिन से दिन बड़े और रातें छोटी होने लगती हैं। इस दिन दिन और रात बराबर होने पर वसंत ऋतु का आगमन शुरू हो जाता है।

मकर संक्रांति की शुभ मुहूर्त और तिथि

सभी लोग इस बार मकर संक्रांति को लेकर असमंजस की स्थिति में हैं, उन्हें जानकारी के लिए बता दें की ज्योतिषियों और पंचांग के अनुसार मकर संक्रांति का पर्व 15 जनवरी को मनाया जाएगा। इस दिन सूर्य देव दोपहर 02:54 बजे धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इस अवसर पर शुभ मुहूर्त इस प्रकार रहेगा।

  • पुण्यकाल- सुबह 07:15 बजे से शाम 06:21 बजे तक
  • महा पुण्यकाल- प्रातः 07:15 बजे से प्रातः 09:06 बजे तक

क्या है मकर संक्रांति की पूजा विधि ?

  • इस दिन भक्त पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते हैं।
  • पूजा करने से पहले उठकर सबसे पहले साफ-सफाई कर लें।
  • इसके बाद पास की किसी पवित्र नदी में स्नान करें, नहीं तो घर पर ही गंगा जल मिलाकर स्नान करें।
  • आचमन कर अपने को शुद्ध कर लें।
  • इस दिन पीले कपड़े पहनें और सूर्य देव को अर्घ्य दें।
  • इसके बाद सूर्य चालीसा और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।
  • अंत में आरती और दान करें।
  • इस दिन दान का विशेष महत्व माना जाता है।
Live TV