Ram Mandir Darshan Timing : आज 22 जनवरी 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या राम मंदिर में ‘प्राण प्रतिष्ठा’ (Prana Pratishtha in Ayodhya) समारोह पूरा किया। राम मंदिर का उद्घाटन भारत के सांस्कृतिक और धार्मिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण क्षण है, जिसने न केवल देश बल्कि वैश्विक दर्शकों का भी ध्यान आकर्षित किया है। अब आम लोग कल से रामलला के दर्शन कर सकेंगे।
आम लोग के लिए रामलला के दर्शन का समय
- आम जनता के लिए दर्शन का समय सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगा।
- दोपहर लगभग 1 बजे भोग आरती होगी।
- दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक दर्शन बंद रहेंगे।
- इस दौरान भगवान राम विश्राम करेंगे।
- दोपहर 3 बजे से दर्शन फिर से शुरू होंगे और रात 10 बजे तक जारी रहेंगे।
आरती में प्रवेश के कैसे मिलेगा पास ?
श्रृंगार आरती सुबह 4:30 बजे से 5:00 बजे तक होगी। संध्या आरती 7:30 बजे होगी. दूसरी ओर, आरती के लिए मुफ्त पास ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरह से उपलब्ध हैं। श्री राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र वेबसाइट के अनुसार, श्री राम जन्मभूमि स्थित कैंप कार्यालय में एक वैध सरकारी आईडी प्रमाण प्रस्तुत करके ऑफ़लाइन पास प्राप्त किया जा सकता है।
रामराज बैठे त्रैलोका, हरषित भए गए सब सोका। #राम_का_भव्य_धाम pic.twitter.com/gNGo0oQr2f
— Rajendra Shukla (Modi Ka Parivar) (@rshuklabjp) January 22, 2024
आरती में शामिल होना है तो आरती पास के लिए, इच्छुक व्यक्तियों को आरती समय से 30 मिनट पहले श्री राम जन्मभूमि स्थित कैंप कार्यालय में पहुंचना होगा। साथ में राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की वेबसाइट पर निर्दिष्ट वैध सरकारी आईडी प्रमाण पत्र ले जाना होगा।
जानकारी के लिए बता दें कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर में प्रवेश कल, यानी 23 जनवरी 2024 से आम जनता के लिए शुरू होगा।