Home Baby Name Beauty Tips Women’s fashion Men’s Fashion Personal finance Web Storie Entertainment

अमानवीय व्यवहार बिल्कुल बर्दाश्त नहीं, SDM निलंबित 

MP के उमरिया में SDM की गाड़ी को ओवरटेक करने पर युवकों की गाड़ी रुकवा कर पीट-पीट के अधमरा कर दिया। वीडियो वायरल हुआ तो SDM को पद से हटा दिया।

क्या है मामला ?

मामला मध्य प्रदेश के उमरिया जिले का है। पीड़ित युवकों का आरोप है की उमरिया के बांधवगढ़ (Bandhavgarh) SDM अमित सिंह की गाड़ी को ओवरटेक कर दिया था। इससे SDM नाराज हो गए और युवकों की गाडी को रोककर उनकी खुद पिटाई की। और अपने स्टाफ के लोगों से भी उनको पिटवाया।

यह है वायरल वीडियो

SDM ने आरोप को किया खारिज़

SDM अमित सिंह ने इस आरोप को खारिज किया कि उनकी निगरानी में दोनों की पिटाई की गई। SDM ने कहा कि उनमें से एक लापरवाही से अपनी कार चला रहा था और उनके सरकारी वाहन को टक्कर मारने वाला था। उनके कार ड्राइवर ने किसी तरह टक्कर लगने से बचा लिया। थोड़ी देर में कुछ अन्य लोगों ने युवकों को घेर लिया और उन्हें पीटने लगे। ये देखकर वो अपनी गाड़ी से उतर गए और स्थिति को शांत कराने लगे। SDM अमित सिंह ने इस बात से भी मना किया कि उनकी गाड़ी में मौजूद लोगों ने युवकों की पिटाई की।

अमानवीय व्यवहार बिल्कुल बर्दाश्त नहीं, SDM निलंबित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बांधवगढ़ SDM द्वारा दो युवकों से मारपीट की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने SDM बांधवगढ़ अमित सिंह को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में सुशासन की सरकार है। प्रदेश के आमजन से इस तरह का अमानवीय व्यवहार बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 

अजीत नारायण सिंह

अजीत नारायण सिंह

URJANCHAL TIGER  दैनिक समाचार पोर्टल और मासिक पत्रिका,  वर्तमान मामलों और मीडिया विश्लेषण का एक मंच है। हम स्वतंत्रता और पारदर्शिता को महत्व देते हैं और मानते हैं कि दोनों, लोकतंत्र और स्वस्थ समाज के अभिन्न अंग हैं। यह समाचार मीडिया पर भी लागू होता है, जिसे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में जाना जाता है।

Live TV