Home Baby Name Beauty Tips Women’s fashion Men’s Fashion Personal finance Web Storie Entertainment

Diwali 2021 : सिंगरौली नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत पटाखों का क्रय विक्रय हुआ प्रतिबंधित

शशिकांत कुशवाहा।। सिंगरौली।।  हिंदुओं का सबसे बड़ा त्यौहार दिवाली Diwali 2021 बस अब से कुछ ही दिन के बाद है। दिवाली दीपों का त्योहार कहा जाता है लोग दिवाली Diwali 2021 पर आतिशबाजी करते हैं एवं खुशियां मनाते हैं। परंतु सिंगरौली जिले के नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाले लोगों को इस बार पटाखे जलाने का मौका शायद कम ही मिलने वाला है। इसकी वजह बनी है सिंगरौली जिला कलेक्टर का आदेश जिस आदेश पर साफ तौर पर लिखा गया है। कि पटाखों का क्रय विक्रय नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत प्रतिबंधित किया जाता है।

जाने पूरा मामला

सिंगरौली जिला कलेक्टर के द्वारा 30 अक्टूबर 2021 को फरमान जारी किया गया है। जिस पर यह स्पष्ट तौर पर लिखा गया है, कि सिंगरौली जिले के नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत पटाखों की क्रय विक्रय पर रोक लगाई जाती है। पटाखों के क्रय विक्रय किया रोक 30 अक्टूबर की मध्यरात्रि से लेकर 20 नवंबर की मध्यरात्रि तक यह आदेश प्रभाव सील रहेगा।

NGT एनजीटी बेंच भोपाल ने लगाई रोक

दर्शन 27 अक्टूबर 2021 को एनजीटी बेंच भोपाल के द्वारा आदेश जारी किया गया है जिस पर पटाखों के क्रय विक्रय पर रोक की बात कही गई है एवं इसके साथ साथ ही एनजीटी के द्वारा यह भी कहा गया कि पिछले वर्ष वायु प्रदूषण की खराब स्थिति के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है ।

पटाखों के स्थाई एवं अस्थाई लाइसेंस निरस्त

नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत पटाखों के विक्रय को लेकर जो स्थाई एवं अस्थाई लाइसेंस जारी किए गए थे वह वर्तमान समय से लेकर आगामी समय तक के लिए निलंबित कर दिए गए हैं।

Diwali 2021 बहरहाल कलेक्टर सिंगरौली के इस आदेश के बाद से विक्रय होने वाले पटाखों पर जहां रोक लगा दी गई है। वहीं दूसरी तरफ लोगों ने इस आदेश को लेकर नाराजगी जताई है। एवं इसके पीछे प्रदूषण नियंत्रण के क्षेत्रीय कार्यालय सिंगरौली के अधिकारियों पर नाराजगी जाहिर की है।

अजीत नारायण सिंह

अजीत नारायण सिंह

URJANCHAL TIGER  दैनिक समाचार पोर्टल और मासिक पत्रिका,  वर्तमान मामलों और मीडिया विश्लेषण का एक मंच है। हम स्वतंत्रता और पारदर्शिता को महत्व देते हैं और मानते हैं कि दोनों, लोकतंत्र और स्वस्थ समाज के अभिन्न अंग हैं। यह समाचार मीडिया पर भी लागू होता है, जिसे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में जाना जाता है।

Live TV