Home Baby Name Beauty Tips Women’s fashion Men’s Fashion Personal finance Web Storie Entertainment

PBKC vs DC IPL2024 : पंजाब किंग्स को दिल्ली कैपिटल्स ने 175 रनों का दिया लक्ष्य

IPL2024 का दूसरा मैच पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला महाराजा यदवींद्र सिंह स्टेडियम में शुरू हो गया। जहां पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से पारी की शुरुआत के लिए डेविड वॉर्नर और मिचेल मार्श क्रीज पर आए।

टीम का चौथे ओवर में पहला झटका

दिल्ली कैपिटल्स ने पहले ओवर में 10 रन बनाये और दूसरे ओवर के बाद 21 रन बना लिए। वहीं तीन ओवर में स्कोर बिना किसी विकेट के 33 रन हो गया। 39 के कुल स्कोर पर चौथे ओवर में दिल्ली को मिशेल मार्श के विकेट से पहला झटका। 5वें ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 51 रन हो गया।

74 रनों के साथ दूसरा विक्केट

पावरप्ले में दिल्ली कैपिटल्स ने एक विकेट खोकर 54 रन बनाए और 7वें ओवर के बाद स्कोर एक विकेट पर 68 रन हो गया। 8वें ओवर की लास्ट गेंद पर दिल्ली कैपिटल्स ने 74 रनों के साथ दूसरा विकेट डेविड वॉर्नर को गंवा दिया। 9वें ओवर के बाद DC का स्कोर 79 रन और 10 ओवर के बाद स्कोर दो विकेट पर 86 रन हो गया।

दिल्ली कैपिटल्स को कप्तान ऋषभ पंत से चौथा झटका

11वें ओवर में 94 के स्कोर पर दिल्ली कैपिटल्स ने तीसरा विकेट गंवा दिया और 12वें ओवर के बाद स्कोर तीन विकेट पर 103 रन। वहीं 111 रनों पर दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत से चौथा विकेट और उसके बाद 5वां विकेट भी गवां दिया। 15वें ओवर के बाद इस पारी का स्कोर 5 विकेट पर 124 रन।

DC ने 175 रनों का PBKC को दिया लक्ष्य

16वें ओवर में 128 रन के स्कोर पर दिल्ली कैपिटल्स ने ट्रस्टन स्टब्स से छठा विकेट गंवाते हुए 17वें ओवर के बाद अक्षर पटेल के साथ स्कोर 7 विकेट पर 138 रन। और 18 ओवर के बाद स्कोर 146 रन जा पहुंचा उसके बाद 19वें ओवर में 147 के स्कोर पर सुमित कुमार के रूप में आठवां विकेट। दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर की समाप्ति पर 175 रनों का पंजाब किंग्स को लक्ष्य दिया।

Live TV