Home Baby Name Beauty Tips Women’s fashion Men’s Fashion Personal finance Web Storie Entertainment

सिंगरौली में 22 जनवरी को मुख्यमंत्री के साथ रक्षा मंत्री का आगमन, कई कार्यों का भूमि पूजन शिलान्याश

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का 22 जनवरी को सिंगरौली जिले में दौर के साथ कई विकास कार्यों का भूमि पूजन शिलान्याश होने वाला है। जिसकी तैयारियां काफी जोरो से चल रही है, तैयारिओं को लेकर कार्यक्रम स्थल का कलेक्टर अरुण कुमार परमार ने मुयायना किया है।

सिंगरौली जिला प्रशासन से प्राप्त जानकारी अनुसार मध्यप्रदेश शासन के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का 22 जनवरी को जिले में दौरा है। जिसके तैयारियों के संबंध में कलेक्टर ने जिला एवं पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर तैयारियो को अंतिम रूप दिया है।

Also Read : Plane Crash : विमान में सवार 72 लोगों की मौत, जिनमें 5 भारतीय।

जिसमें प्राप्त जानकारी अनुसार बताया गया है की मुख्यमंत्री के साथ भारत सरकार के रंक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं जिलें के प्रभारी मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह, मध्यप्रदेश शासन खनिज साधन एवं श्रम तथा तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, तकनीनिक शिक्षा मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया का भी आगमन होने की सम्भावना जताई जा रही है।

मुख्यमंत्री के दौरे का मुख्य समारोह का आयोजन बिलौजी स्थित एनसीएल मैदान में होगा। वही देवसर विधानसभा क्षेत्रांतर्गत के स्थल का भी चयन किया जा रहा है। जहां पर मुख्यमंत्री द्वारा मुख्यमंत्री आवासीय भू अधिकार योजना के भू खण्डो का अवलोकन एवं भू अभिलेख प्रमाण पत्र पात्र हितग्राहियों को आवंटित कराये जाने के संबंध में तैयारिया की जा रही है।

Also Read : MP News : चुनावी रंजिश से दो पक्षों में चली गोलियां, तीन की मौत

जिसके तारतम्य में आज कलेक्टर अरूण कुमार परमार, पुलिस अधीक्षक बीरेन्द्र कुमार सिंह, अपर कलेक्टर डी.पी बर्मन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार बर्मा, एसडीएम ऋषि पवार, बी.पी पाण्डेय, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनुराग मोदी, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अशोक मिश्रा सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों के द्वारा चयनित किये जाने वाले स्थलों का अवलोकन किया गया।

Live TV