Home Baby Name Beauty Tips Women’s fashion Men’s Fashion Personal finance Web Storie Entertainment

मध्य प्रदेश में बड़ा फेरबदल! 3 आईएएस अधिकारियों का तबादला, देखें सूची

IAS Transfer : गुरुवार को तीन आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया। आदित्य सिंह को हरदार का कलेक्टर बनाया गया है। शैलेन्द्र सिंह को छिंदवाड़ा का प्रभार सौंपा गया है, जबकि अभिनव चौकसे को हरदा एसपी बनाया गया है। हम आपको बता दें कि पटाका फैक्ट्री में ब्लास्ट की घटना के बाद हरदा कलेक्टर ऋषि गर्ग और एसपी संदीप कुमार कंचन को हटा दिया गया था। वहीं, मनोज पुष्प को छिंदवाड़ा कलेक्टर पद से हटा दिया गया है। मनोज पुष्पा सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन शसक्तीकरण विभाग में पदस्थ किया गया।

अधिकारीयों के तबादला सूची देखें

  • आदित्य सिंह को हरदा जिले का कलेक्टर बनाया गया।
  • अभिनव चौकसे को हरदा एसपी बनाया गया है।
  • शैलेन्द्र सिंह को छिंदवाड़ा जिले का कलेक्टर बनाया गया।

हम आपको बता दें कि दो दिन पहले हरदा में हुए भीषण पटाखा फैक्ट्री विस्फोट के बाद जिले में कार्रवाई जारी है। जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए हरदा जिले की 12 पटाखा फैक्ट्रियों को सील कर दिया है। इससे पहले हरदा एसपी कुमार कंचन और कलेक्टर आईएएस ऋषि गर्ग को हटाने की कार्रवाई की गई थी। धमाके के बाद जिले के एसपी कुमार कंचन को पीजीक्यू (पुलिस मुख्यालय भोपाल) भेज दिया गया है, जबकि कलेक्टर आईएएस ऋषि गर्ग को मंत्रालय भेज दिया गया है।

मध्य प्रदेश की ताज़ा अपडेट पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़े

Avatar

Tauheed Raja

उर्जांचल टाईगर (राष्ट्रीय हिन्दी मासिक पत्रिका) के दैनिक न्यूज़ पोर्टल पर समाचार और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें। व्हाट्स ऐप नंबर -7805875468 मेल आईडी - editor@urjanchaltiger.in

Live TV