Home Baby Name Beauty Tips Women’s fashion Men’s Fashion Personal finance Web Storie Entertainment

BJP विधायक ने थाने में शिंदे गुट के नेता पर बरसाई गोलियां,स्थिति नाजुक

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में जमीनी विवाद के चलते थाने में गोली चलने की ख़बर है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के कल्याण से विधायक गणपत गायकवाड़ ने शुक्रवार रात उल्हासनगर इलाके में हिल लाइन पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक के कमरे के अंदर शिवसेना की कल्याण इकाई प्रमुख महेश गायकवाड़ पर गोलीबारी की।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के एक नेता को गोली मारकर घायल करने के आरोप में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक विधायक को गिरफ्तार किया गया है।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त दत्तात्रेय शिंदे ने मीडिया को बताया कि भाजपा के कल्याण से विधायक गणपत गायकवाड़ ने शुक्रवार रात उल्हासनगर इलाके में हिल लाइन पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक के कक्ष के अंदर शिवसेना की कल्याण इकाई के प्रमुख महेश गायकवाड़ पर गोलियां चलाईं।

घटना शुक्रवार रात 9.30 बजे से 9.45 बजे के बीच की है

विशाल उल्हासनगर उपनगर मध्य रेलवे लाइन के साथ मुंबई शहर से लगभग 60 किलोमीटर दूर स्थित हैं।

ठाणे शिंदे का गढ़ है। विपक्षी महा विकास अघाड़ी ने भाजपा के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस, जिनके पास गृह विभाग भी है, के इस्तीफे की मांग की है।

प्रारंभिक जांच के अनुसार, संपत्ति विवाद पर गरमागरम बहस के कारण यह घटना घाटी।

मामले में कल्याण पूर्व से तीन बार विधायक रहे गणपत गायकवाड़ को ठाणे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार किए गए दो अन्य आरोपी हर्षल नाना केने और संदीप अनंत सरवनकर हैं।

ठाणे की एक स्थानीय अदालत ने उन्हें 14 फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।

अजीत नारायण सिंह

अजीत नारायण सिंह

URJANCHAL TIGER  दैनिक समाचार पोर्टल और मासिक पत्रिका,  वर्तमान मामलों और मीडिया विश्लेषण का एक मंच है। हम स्वतंत्रता और पारदर्शिता को महत्व देते हैं और मानते हैं कि दोनों, लोकतंत्र और स्वस्थ समाज के अभिन्न अंग हैं। यह समाचार मीडिया पर भी लागू होता है, जिसे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में जाना जाता है।

Live TV