Home Baby Name Beauty Tips Women’s fashion Men’s Fashion Personal finance Web Storie Entertainment

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बीजेपी ने मध्य प्रदेश समेत 23 राज्यों के प्रभारियों की लिस्ट जारी की, देखें पूरी लिस्ट

Loksabha Chunav 2024 : 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। पार्टी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गई है। शनिवार (27 जनवरी) को पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने चुनाव प्रभारियों की सूची जारी की। इसमें बिहार, यूपी, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल समेत 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के चुनाव प्रभारियों और सह-चुनाव प्रभारियों के नाम शामिल हैं।

मध्य प्रदेश के प्रभारी रहे महेंद्र सिंह यूपी सरकार में जल मंत्री थे और उनके पास इस काम का लंबा अनुभव है। इसके साथ ही दिल्ली अध्यक्ष सतीश उपाध्याय को सह प्रभारी बनाया गया है। वह दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष थे। बैजयंत पांडा को देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी दी गई है। बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे, पं. बंगाल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें यहां ममता बनर्जी के गढ़ में बीजेपी का कमल खिलाने का जिम्मा सौंपा गया है। उनका साथ देने के लिए बीजेपी के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय और आशा लाकड़ा को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। महेंद्र सिंह को मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव का प्रभारी और सतीश उपाध्याय को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है।

देखे चुनाव प्रभारियों की पुरी सूची

अजीत नारायण सिंह

अजीत नारायण सिंह

URJANCHAL TIGER  दैनिक समाचार पोर्टल और मासिक पत्रिका,  वर्तमान मामलों और मीडिया विश्लेषण का एक मंच है। हम स्वतंत्रता और पारदर्शिता को महत्व देते हैं और मानते हैं कि दोनों, लोकतंत्र और स्वस्थ समाज के अभिन्न अंग हैं। यह समाचार मीडिया पर भी लागू होता है, जिसे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में जाना जाता है।

Live TV