Home Baby Name Beauty Tips Women’s fashion Men’s Fashion Personal finance Web Storie Entertainment

मुख्यमंत्री ने सिंगरौली को दिए 257 करोड़ की सौगात, हवाई पट्टी बनेगा एयरपोर्ट

Singrauli News : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सिंगरौली में जन आभार यात्रा में जगह जगह आत्मीय स्वागत किया गया। सड़क के दोनो ओर बड़ी सख्या में उपस्थित आम जनो ने पुष्पवर्षा कर अपने लाडले मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। जन आभार यात्रा के बाद मुख्यमंत्री ने एनसीएल मैदान पहुचकर 257 करोड़ रूपये के निर्माण कार्यो का लोकार्पण और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने महिला स्व सहायता सामूहो को बैंक लिंकेज की 59 करोड़ की राशि सिंगल क्लिक से जारी की। मुख्यमंत्री ने कन्या पूजन करके बेटियों का सम्मान किया तथा विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियो को हितलाभ का वितरण किया।

सिंगरौली को मिल 257 करोड़ रूपये के विकास कार्यों की सौगात

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सिंगरौली ऋंगी ऋषि की धरा है। इस पर भगवान की विशेष कृपा है। सिंगरौली के एक ओर बाबा विश्वनाथ की नगरी बनारस तथा दूसरी ओर भगवान राम की तपोस्थली चित्रकूट है। यह पूरा क्षेत्र देश को कोयले और विद्युत के रूप में सर्वाधिक उर्जा देने वाला क्षेत्र है।इस धरा को आज 257 करोड़ रूपये के विकास कार्यों की सौगात मिली है।

डबल इंजन की सरकार तेजी से  कर रही विकास के कार्य

देश और प्रदेश में इस समय डबल इंजन की सरकार है जो तेजी से विकास के कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री जी ने पूरे विश्व में भारतीय संस्कृति की ध्वजा लहरा दी है। अब अवध से अरब तक भारतीय संस्कृति की गूंज है प्रभू श्री राम 5 सौ साल के बाद भव्य मंदिर में विराजमान हो गये हैं। जो लोग भगवान राम के अस्तित्व पर प्रश्नचिन्ह लगाते थे जिन्होंने भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आमंत्रण अस्वीकार्य कर दिया, उन्हें आम जनता उचित परितोषिक देगी।

मुख्यमंत्री ने सिंगरौली को दिया 257 करोड़ का सौगात, हवाई पट्टी बनेगा एयरपोर्ट

प्रदेश को विकास में नम्बर 1 बनायेगे- मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह देश भगवान राम और कृष्ण के आधार पर चलता है हमारे लिए जनता की सेवा ही सर्वोपरि है। प्रधानमंत्री जी पूरे देश को अपना परिवार मानते हैं। उनके जीवन का संकल्प देश का विकास और जनता की सेवा है। आपका आशिर्वाद मिला तो प्रदेश को विकास में नम्बर 1 बनायेगे। प्रधानमंत्री जी ने उज्जैन को महाकाल लोक का उपहार दिया है।

हवाई पट्टी बनेगा एयरपोर्ट- मुख्यमंत्री

जिले के विकास से जुड़ी विभिन्न मांगो के संबंध में मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंगरौली की सिंगरौलिया हवाई पट्टी को एयरपोर्ट के रूप में विकसित किया जायेगा। शीघ्र ही हेलीकाप्टर एम्बुलेंश सेवा शुरू की जायेगी।

एयर एम्बुलेंश से निःशुल्क अस्पताल पहुचायेगे

अब गरीब को आयुष्मान कार्ड से उपचार सुविधा देने के साथ उसे एयर एम्बुलेंश से निःशुल्क अस्पताल पहुचायेगे। जिले के विकास से जुड़े सभी महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों को शीघ्र मंजूरी दी जायेगी। गौमाता को हम निराश्रित नही रहने देगे,सभी अधूरी गौशालाओं का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करायेगे। गौशालाओं में रहने वाली प्रत्येक गाय के लिए 20 रूपये प्रति दिन की राशि को बढ़ाकर 40 रूपये किया जायेगा। अब गायो के लिए दुगनी राशि मिलेगी। पिछली सरकार द्वारा शुरू की गई सभी योजनाएं लागू रहेगी। इनका लाभ आम जनता को लगातार मिलेगा।

ये भी पढे – कृष्ण बने मुख्यमंत्री मोहन यादव, जानिए क्यों ?
अजीत नारायण सिंह

अजीत नारायण सिंह

URJANCHAL TIGER  दैनिक समाचार पोर्टल और मासिक पत्रिका,  वर्तमान मामलों और मीडिया विश्लेषण का एक मंच है। हम स्वतंत्रता और पारदर्शिता को महत्व देते हैं और मानते हैं कि दोनों, लोकतंत्र और स्वस्थ समाज के अभिन्न अंग हैं। यह समाचार मीडिया पर भी लागू होता है, जिसे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में जाना जाता है।

Live TV