Home Baby Name Beauty Tips Women’s fashion Men’s Fashion Personal finance Web Storie Entertainment

Crime News : 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ ऑटो ड्राइवर ने किया दुष्कर्म

मध्य प्रदेश के उज्जैन में  60 वर्षीय बुजुर्ग महिला को एक ऑटो ड्राइवर ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। मामला 19 मार्च का बताया जा रहा है। महिला शुक्रवार उज्जैन शहर के महाकाल थाना पहुंची और ऑटो ड्राइवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में पुलिस लगाई है।

 जानकारी के लिए बता दे की इससे पहले भी एक ऑटो ड्राइवर ने नाबालिक बच्चों के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर लहूलुहान कर छोड़ दिया था जिसकी चर्चा पूरे देश भर में हुई थी।

मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर में ऑटो चालक ने एक 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि उज्जैन के बेगमबाग में रहने वाली 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला महाकाल थाना क्षेत्र में रहती है। उसने पुलिस ने बताया कि पति बीमार रहता है। उसके तीन बच्चे हैं। गुजर बसर के लिए वह लोगो के घरों में झाडू पोछा लगाने का काम करती है।

19 मार्च की रात 9.30 बजे काम निपटाकर महिला अपने घर जा रही थी। इस दौरान रास्ते में ऑटो चालक सलमान ने महिला को घर छोड़ने के लिए कहा। ड्राइवर ने कहा कि में आपको जानता हूँ, बैठ जाओ। विश्वास कर बूढ़ी महिला ऑटो में बैठ गई।

बदमाश महिला को घर न ले जाते हुए हरि फाटक ब्रिज होते हुए जीवनखेड़ी की तरफ सुनसान इलाके में ले गया।  जहां बूढ़ी महिला से दुष्कर्म किया और उसे रास्ते में छोड़कर भाग गया। महिला ने शुक्रवार को महाकाल थाने पहुंचकर आरोपी ऑटो चालक सलमान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। फिलहाल ऑटो चालक फरार बताया जा रहा है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयंत राठौड़ ने बताया कि महाकाल थाने पर दुष्कर्म का मामला सामने आया है यहां एक महिला ने ऑटो चालक के खिलाफ फिर दर्ज कराई है। मामले में आरोपी को सघनता से तलाश किया जा रहा है। आरोपी को हिरासत में लेकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अजीत नारायण सिंह

अजीत नारायण सिंह

URJANCHAL TIGER  दैनिक समाचार पोर्टल और मासिक पत्रिका,  वर्तमान मामलों और मीडिया विश्लेषण का एक मंच है। हम स्वतंत्रता और पारदर्शिता को महत्व देते हैं और मानते हैं कि दोनों, लोकतंत्र और स्वस्थ समाज के अभिन्न अंग हैं। यह समाचार मीडिया पर भी लागू होता है, जिसे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में जाना जाता है।

Live TV