Home Baby Name Beauty Tips Women’s fashion Men’s Fashion Personal finance Web Storie Entertainment

Madhya Pradesh सरदार पटेल की मूर्ति तोड़ने के मामले में CMO और TI सस्पेंड

मध्य प्रदेश के उज्जैन में सरदार पटेल (Sardar Patel) की मूर्ति तोड़ने के मामले में CMO और TI को सस्पेंड कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उज्जैनके माकड़ोन में सरदार पटेल की मूर्ति तोड़े जाने के बाद जमकर हंगामा हुआ। दोनों पक्षों में मारपीट हुई, लाठियां चलीं, आगजनी की घटनाएं हुईं, मारपीट हुई। पुलिस पर आरोप लग रहा है कि उपद्रवी प्रतिमा तोड़ते रहे और पुलिस देखती रही। माकड़ोन में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है।

माकड़ोन मंडी गेट और बस स्टैंड के पास खाली जमीन है। भीम आर्मी चाहती है कि यहां डॉ. अंबेडकर की मूर्ति लगाई जाए। वहीं, पाटीदार समुदाय यहां सरदार पटेल (Sardar Patel)की प्रतिमा लगाने की मांग कर रहा है। मामला नगर पंचायत के विचाराधीन है। मूर्ति रखने को लेकर हुए इस विवाद में दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए और जमकर बहस हुई। एक समूह ने सरदार पटेल की मूर्ति स्थापित की। दूसरे समुदाय के लोगों ने मूर्तियां तोड़ दीं। जिससे दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया।

पत्नी को Goa की जगह Ayodhya ले जाना पति को पड़ा मंहगा, पत्नी मांग रही तलाक़

अजीत नारायण सिंह

अजीत नारायण सिंह

URJANCHAL TIGER  दैनिक समाचार पोर्टल और मासिक पत्रिका,  वर्तमान मामलों और मीडिया विश्लेषण का एक मंच है। हम स्वतंत्रता और पारदर्शिता को महत्व देते हैं और मानते हैं कि दोनों, लोकतंत्र और स्वस्थ समाज के अभिन्न अंग हैं। यह समाचार मीडिया पर भी लागू होता है, जिसे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में जाना जाता है।

Live TV