Home Baby Name Beauty Tips Women’s fashion Men’s Fashion Personal finance Web Storie Entertainment

MP Weather Update : घर से बाहर निकलने से पहले जाने मौसम का हाल, बारिश की चेतावनी जारी

MP Weather Update : भीषण ठंड और बारिश ने मिलकर मध्य प्रदेश पर सितम ढा रहा है। सर्दी के मौसम में बादलों के साथ-साथ कोहरा भी छाया रहता है। राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार को जोरदार बारिश हुई। बारिश की वजह से तापमान में भी भारी गिरावट आई है। प्रदेश में सबसे कम तापमान ग्वालियर में दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने शनिवार को कई जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की है।

इन जगहों पर बारिश की चेतावनी जारी की गई

रीवा, शहडोल, जबलपुर और भोपाल संभाग के जिलों के अलावा दमोह, निवाड़ी, गुना अशोकनगर, शिवपुरी, नर्मदा पुरम, बैतूल, पन्ना, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

इन जगहों पर बारिश हुई है

सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण राज्य में मानसून की धूम है। शुक्रवार को मध्य प्रदेश के इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर संभाग के कुछ जिलों में बारिश दर्ज की गई। जबकि नर्मदापुरम, रीवा, सागर संभाग के कुछ जिलों और भोपाल संभाग के जिलों में अनेक स्थानों पर बारिश दर्ज की गई। वहीं अन्य सभी संभागीय जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा।

इन जगहों पर छाया रहा घना कोहरा

शुक्रवार को श्योपुर कलां, ग्वालियर, दतिया, नीमच, मंदसौर, रतलाम, आगर, राजगढ़, भोपाल, बिदिशा, सागर, नेवारी, टीकमगढ़, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली जिलों में मध्यम से घना कोहरा छाया रहा।

अजीत नारायण सिंह

अजीत नारायण सिंह

URJANCHAL TIGER  दैनिक समाचार पोर्टल और मासिक पत्रिका,  वर्तमान मामलों और मीडिया विश्लेषण का एक मंच है। हम स्वतंत्रता और पारदर्शिता को महत्व देते हैं और मानते हैं कि दोनों, लोकतंत्र और स्वस्थ समाज के अभिन्न अंग हैं। यह समाचार मीडिया पर भी लागू होता है, जिसे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में जाना जाता है।

Live TV