Home Baby Name Beauty Tips Women’s fashion Men’s Fashion Personal finance Web Storie Entertainment

Virat Kohli के खिलाफ पुलिस ने किया FIR दर्ज, जाने क्या है पूरा मामला

T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए लंदन चले गए। क्योंकि पत्नी अनुष्का और बच्चे इस वक्त लंदन में हैं। मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस बीच उनके खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज की है, जिससे उनकी मुसीबत बढ़ गई है।

Virat Kohli लंदन में अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। वहीं दूसरी ओर विराट के बेंगलुरु में स्थित वन8 कम्यून रेस्टोरेंट के खिलाफ बेंगलुरु पुलिस ने FIR दर्ज की है। यह FIR इसलिए दर्ज की गई है, क्योंकि देर रात 1.30 बजे तक रेस्टोरेंट खोलने और तेज आवाज में म्यूजिक बजाने को लेकर शिकायत की गई थी।

आपको बता दें की बेंगलुरु शहर में सभी रेस्टोरेंट ओत पब को रात 1 बजे तक ही खोलने की इजाजत है। 6 जुलाई को पुलिस ने वन8 कम्यून रेस्टोरेंट के प्रबंधक के खिलाफ FIR दर्ज की है। पुलिस के मुताबिक, सिर्फ विराट कोहली का रेस्टोरेंट ही नहीं बल्कि 3-4 अन्य रेस्टोरेंटके खिलाफ भी FIR दर्ज है।

From Bihar to Britain : कनिष्क नारायण वेल्स से ब्रिटिश संसद के लिए चुने गए

Live TV