Home Baby Name Beauty Tips Women’s fashion Men’s Fashion Personal finance Web Storie Entertainment

IPL2024 के 8वें मुकाबले से IPL में रोहित शर्मा रचेंगे इतिहास

IPL2024 : IPL के 17वें सीजन का 8वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस की टीमों के बीच होगा। IPL2024 का ये मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में 27 मार्च यानी आज शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। रोहित शर्मा के लिए ये मैच बेहद खास होने वाला है, क्योंकि मुंबई इंडियन टीम के लिए आज इतना नहीं किया है।

IPL में आज रोहित शर्मा रचेंगे इतिहास

रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के लिए IPL में 2011 से खेलते हुए 199 मैच खेल चुके है और इसी क्रम में आज उनका ये 200वां मैच खेलने जा रहे हैं। आज रोहित शर्मा IPL में अपना इतिहास बनाने जा रहे है जो आज तक किसी खिलाड़ी ने नहीं किया है। मुंबई इंडियन के लिए खेलने वाले खिलाड़ी में सबसे पहले नंबर पर रोहित शर्मा -199 मैच दूसरे नम्बर पर कीरोन पोलार्ड -189 मैच, तीसरे पर  हरभजन सिंह -136 मैच, चौथे पर लसिथ मलिंगा -122 मैच और पांचवें नम्बर पर जसप्रीत बुमराह -121 मैच हैं।

रोहित की कप्तानी में पांच बार मुंबई इंडियंस बनी चैंपियन

अभी तक मुंबई इंडियंस के लिए उन्होंने 199 मैचों में 29.38 की औसत से 5084 रन बनाए हैं। रोहित ने IPL 2013 से लेकर 2023 तक टीम की कमान भी संभाली थी, जिसमें उन्होंने मुंबई इंडियंस को 5 बार साल 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में IPL चैंपियन बनाया है।

Live TV