Home Baby Name Beauty Tips Women’s fashion Men’s Fashion Personal finance Web Storie Entertainment

Singrauli Breaking : जमीनी विवाद में महिला पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में हत्या, रेप, एक्सीडेंट से मौत का सिलसिला निरंतर बढ़ता जा रहा है। यहां कहीं खुन से सड़कें लाल हो रही, तो कहीं जंगलों में शव, नर कंकाल, तो कहीं धारदार हथियारों के हमले से गम्भीर हालत या तो मृत अवस्था में लोग मिल रहे हैं। जिससे पूरे जिले भर में दहशत का माहौल बना रहता है।

ऐसा ही एक मामला बरगवां थाना के भौड़ार पंचायत से सामने आ रहा है। यह घटना शनिवार की रात लगभग 3 बजे की है। वहां मौजूद लोगों का कहना है कि रात के समय घर में घुसकर बदमाशों ने रामदयाल यादव की पत्नी के सिर पर वार कर घसिटते हुए घर के पिछे बेदम पिटाई कर फेंक दिया। यह भी बताया जा रहा है महिला की अभी सांसें चल रही है।

इस घटना की जानकारी पाकर आस-पास के कई लोग घटना स्थल पर पहुंच गए। उन लोगों का यह भी कहना है कि हमले से गम्भीर रूप से घायल महिला के 2-3 बच्चे हैं। और अभी इस घटना से पूरे परिवार में हड़कंप मचा हुआ है। यह भी बताया जा रहा है की पारिवारिक जमीनी विवाद के चलते ये घटना घटी है।

Live TV