Home Baby Name Beauty Tips Women’s fashion Men’s Fashion Personal finance Web Storie Entertainment

नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोपी को निर्वस्त्र कर लात-घूंसों से पिटा, मामला दर्ज

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के जीरापुर थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोपी को ग्रामीणों ने नंगा कर पीटा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक, वायरल वीडियो गणतंत्र दिवस यानी घटना वाले दिन का बताया जा रहा है। कुछ लोग एक युवक को नंगा कर पीटते नजर आ रहे हैं।

12वीं कक्षा की थी नाबालिग

दरअसल, 12वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में उक्त पीड़ित युवक के खिलाफ जीरापुर थाने में दुष्कर्म की धारा के साथ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

निर्वस्त्र कर लात-घूंसों से पीटते हुए थाने ले गए

वीडियो में पीड़ित युवक को नाबालिग के परिजनों ने पकड़ लिया है। लड़की ने अपने परिवार को आपबीती बताई। इसके बाद परिजनों ने युवक को निर्वस्त्र कर दिया और लात-घूंसों से पीटते हुए थाने ले गए। पुलिस ने उसके खिलाफ रेप का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। घटना के दो दिन बाद झड़प का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसके आधार पर पुलिस ने वीडियो में मारपीट करते दिख रहे तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

अजीत नारायण सिंह

अजीत नारायण सिंह

URJANCHAL TIGER  दैनिक समाचार पोर्टल और मासिक पत्रिका,  वर्तमान मामलों और मीडिया विश्लेषण का एक मंच है। हम स्वतंत्रता और पारदर्शिता को महत्व देते हैं और मानते हैं कि दोनों, लोकतंत्र और स्वस्थ समाज के अभिन्न अंग हैं। यह समाचार मीडिया पर भी लागू होता है, जिसे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में जाना जाता है।

Live TV