Home Baby Name Beauty Tips Women’s fashion Men’s Fashion Personal finance Web Storie Entertainment

SC, ST और OBC वर्ग के बैकलॉग पदों की भर्ती की समय सीमा बढ़ी, 30 जून 2025 तक जारी रहेगा विशेष भर्ती अभियान

MP News : अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग यानी एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के बैकलॉग पदों को भरने की तमाम कोशिशों के बावजूद मध्य प्रदेश के सरकारी विभागों में खाली पद नहीं भरे जा रहे हैं, जिसके लिए सरकार ने विशेष आदेश जारी किए हैं। भर्ती अभियान कई बार आयोजित किया जा चुका है, इस वर्ष भी एक विशेष भर्ती अभियान चलाया गया था, जिसकी अंतिम तिथि 30 जून 2024 थी, लेकिन सफलता नहीं मिलने के कारण इसे एक साल बढ़ा दिया गया था, अब यह भर्ती अभियान 30 जून 2025 तक जारी रहेगा।

एक तरफ बेरोजगार युवा सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, वहीं दूसरी तरफ सरकार एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के बैकलॉग पदों को भरने में असमर्थ है, जबकि सरकार कई वर्षों से इन बैकलॉग पदों को भरने की कोशिश कर रही है। विभागीय अधिकारी इन पदों को नहीं भर पा रहे हैं।

इस साल अभियान की आखिरी तारीख 30 जून थी

इस वर्ष भी, पिछले कुछ वर्षों की तरह, एक विशेष भर्ती अभियान चलाया गया और विभागों को 30 जून 2024 तक एससी, एसटी और ओबीसी श्रेणियों के बैकलॉग पदों को भरने के लिए एक विशेष भर्ती अभियान चलाने का निर्देश दिया। कार्यकाल समाप्त होने के बाद भी इन पदों पर नियुक्ति संभव नहीं हो सकी।

विशेष भर्ती अभियान 30 जून 2025 तक जारी रहेगा

उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं मिलने के कारण सरकार ने एससी, एसटी और ओबीसी श्रेणियों के बैकलॉग पदों को भरने के लिए विशेष भर्ती अभियान को एक बार फिर बढ़ा दिया है, अब यह भर्ती अभियान 1 जुलाई 2024 से 30 जून 2025 तक चलेगा। विभाग इस अवधि में पद भरेगा।

Avatar

Tauheed Raja

उर्जांचल टाईगर (राष्ट्रीय हिन्दी मासिक पत्रिका) के दैनिक न्यूज़ पोर्टल पर समाचार और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें। व्हाट्स ऐप नंबर -7805875468 मेल आईडी - editor@urjanchaltiger.in

Live TV