Home Baby Name Beauty Tips Women’s fashion Men’s Fashion Personal finance Web Storie Entertainment

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में दो बाघ शावकों की मौत, जांच मे जुटा वन विभाग

MP News : मध्य प्रदेश के उमरिया स्थित बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में एक ही दिन में दो बाघ शावकों की मौत के बाद हड़कंप मच गया है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक टाइगर रिजर्व के पनपथा और खितौली इलाके में दो शावकों की मौत हो गई है। मरने वाले दोनों बाघ शावकों की उम्र एक साल से भी कम बताई जा रही है। सूचना मिलने के बाद वन विभाग मौके पर पहुंचा और जांच शुरू की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार

  • पनपथा रेंज के अंतर्गत मिले बाघ शावक का शव बुरी तरह से नोच दिया गया था।
  • घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे और कार्रवाई शुरू कर दी।
  • जबकि बाघ शावक का दूसरा शव खितौली क्षेत्र के गढ़पुरी गांव के पास मिला।
  • दोनों बाघ शावकों की उम्र एक साल बताई जा रही है।

आपको बता दें कि इन दो बाघ शावकों की मौत के बाद बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में इस साल मारे गए बाघों की संख्या बढ़कर 9 हो गई है।

अजीत नारायण सिंह

अजीत नारायण सिंह

URJANCHAL TIGER  दैनिक समाचार पोर्टल और मासिक पत्रिका,  वर्तमान मामलों और मीडिया विश्लेषण का एक मंच है। हम स्वतंत्रता और पारदर्शिता को महत्व देते हैं और मानते हैं कि दोनों, लोकतंत्र और स्वस्थ समाज के अभिन्न अंग हैं। यह समाचार मीडिया पर भी लागू होता है, जिसे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में जाना जाता है।

Live TV