Home Baby Name Beauty Tips Women’s fashion Men’s Fashion Personal finance Web Storie Entertainment

Ramdaha Waterfall Update: रमदहा वॉटरफॉल में डूबने से 6 लोगो की हुई मौत

Chhattisgarh News: मध्य प्रदेश में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। छत्तीसगढ़ के रमदहा वॉटरफॉल पर तीन परिवारों के 12 लोग पिकनिक मनाने गए थे। नहाते समय झरने का पानी बढ़ने से 7 लोग डूब गए थे। मौके पर मौजूद लोगों ने एक युवती को जिंदा बाहर निकाला। तेज धारा की चपेट में आने से 6 लोग बह गए। इनमें से रविवार देर रात 3 और सोमवार सुबह 3 शव बरामद किए गए। सभी मृतक मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के रहने वाले हैं।

Also Read: बड़ा हादसा ! सिंगरौली के 07 लोग रमदहा वॉटरफॉल मे बह गए, 3 की हुई मौत रेसक्यू जारी

मृतक के नाम 

  1. रत्नेश सिंह पिता योगेंद्र सिंह 26 साल जयंत कॉलोनी
  2. ऋषभ सिंह पिता अनिल सिंह उम्र 24 साल निवासी, माजन मोड़
  3. हिमांशु सिंह पिता कमलेश सिंह उम्र 18 वर्ष, निगाही कॉलोनी
  4. श्वेता सिंह पिता कमलेश सिंह 22 निवासी – निगाही कॉलोनी
  5. श्रद्धा सिंह पिता कमलेश सिंह उम्र 14 साल
  6. अभय सिंह पिता योगेंद्र सिंह उम्र 22 वर्ष जयंत कॉलोनी

एएसपी वर्मा के मुताबिक छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के रमदहा वॉटरफॉल में सिंगरौली के 3 परिवारों के एक दर्जन लोग दो वाहनों में पिकनिक मनाने गए थे। इसी बीच झरने में नहाते समय अचानक पानी की ऊंचाई बढ़ गई। तेज धारा की चपेट में आने से 7 लोग बह गए। एक युवती सुलेखा (22) को मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बचा लिया। इस दौरान 6 लोग पानी में डूब गए।

Avatar

Tauheed Raja

उर्जांचल टाईगर (राष्ट्रीय हिन्दी मासिक पत्रिका) के दैनिक न्यूज़ पोर्टल पर समाचार और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें। व्हाट्स ऐप नंबर -7805875468 मेल आईडी - editor@urjanchaltiger.in

Live TV