Ladlii Bahna Yojana 9th Installment : मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के करोड़ों लाभार्थियों के लिए अच्छी खबर है। सीएम डॉ. मोहन यादव ने नियमानुसार आज 10 फरवरी को एक क्लिक में 1.29 करोड़ लाडली बहनों के खाते में ₹1576 करोड़ ट्रांसफर किये हैं। इसके तहत प्रत्येक बहन के खाते में 1250 रुपये आएंगे। इसके साथ ही 56 लाख सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों के खातों में ₹340 करोड़ की राशि भी अंतरित की गई है और मंडला में ₹134 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी किया गया है।
विशेष कार्य कर रही मध्यप्रदेश सरकार
आ रहा… 'सौगातों का शनिवार'▶️मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों एवं 56 लाख सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों को सिंगल क्लिक से राशि का होगा अंतरण।
▶️₹134 करोड़ के विकास कार्यों का भी होगा भूमिपूजन व लोकार्पण… pic.twitter.com/bXV1f46RjY
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) February 9, 2024
मंडला में आयुर्वेदिक कॉलेज बनाया जायेगा
इस मौके पर सीएम मोहन यादव ने घोषणा की कि जल्द ही मंडला में आयुर्वेदिक कॉलेज और एक्सीलेंस कॉलेज भी बनाया जाएगा। आपके क्षेत्र की सभी विकास संबंधी जरूरतें पूरी की जाएंगी, कोई कमी नहीं रहेगी। मैं अपना वादा निभाते आपके बीच आया हूं, आपने मुझे इतना प्यार दिया है, जितना कोई नहीं दे सकता। मध्य प्रदेश सरकार महिलाओं के स्वावलंबन और सम्मान के लिए प्रतिबद्ध है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच का ही नतीजा है कि देश की महिलाएं हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन रही हैं। बहन, हम आपके मान-सम्मान के लिए हर संभव कार्य और प्रयास करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
महिलाओं के स्वावलंबन और सम्मान के लिए
समर्पित मध्यप्रदेश सरकारमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज मंडला में आयोजित कार्यक्रम में सिंगल क्लिक के माध्यम से 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों के खाते में ₹1576 करोड़ की आर्थिक सहायता राशि का अंतरण किया।
मुख्यमंत्री जी ने 56 लाख सामाजिक… pic.twitter.com/vvwS9seFWh
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) February 10, 2024
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज ने भी अपनी बहनों को बधाई दी
मेरी लाड़ली बहनों, आज 10 तारीख है। एक बार फिर आप सभी के खातों में सम्मान और स्वाभिमान की किस्त डाली जा रही है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन तथा मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव जी नेतृत्व में बहनों को सशक्त, सक्षम तथा समृद्ध बनाने के लिए भाजपा की सरकार निरंतर कार्य कर रही है। मेरी लाड़ली बहनें ‘लखपति बहनें’ बनें और उनका जीवन खुशहाल हो, यही मेरा संकल्प है। सभी लाड़ली बहनों को शुभकामनाएं!
मेरी लाड़ली बहनों,
आज 10 तारीख है। एक बार फिर आप सभी के खातों में सम्मान और स्वाभिमान की किस्त डाली जा रही है।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के मार्गदर्शन तथा मुख्यमंत्री श्री @DrMohanYadav51 जी नेतृत्व में बहनों को सशक्त, सक्षम तथा समृद्ध बनाने के लिए भाजपा की…
— Shivraj Singh Chouhan (मोदी का परिवार ) (@ChouhanShivraj) February 10, 2024
सरकारी योजना की ताज़ा अपडेट पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़े
- जुड़ी जानकारी के लिए हमारे WhatsApp channel को फॉलो कीजिए
- Link – https://www.whatsapp.com/channel/0029VaAItH5545umrQhoif0m